मथुरा, फरवरी 16 -- सर्व ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण बैठक में समाज के गणमान्य लोगों ने सहभागिता की। इसमें अध्यक्ष विक्रांत शर्मा ने अध्यक्षता की। इसमें समाज के सम्मान एवं धार्मिक भावनाओं से जुड़े मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई। वक्ताओं ने हालिया घटना पर समाज की भावनाएं आहत होने की बात कहते हुए सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया तथा प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने को कानूनी स्तर पर ठोस कदम उठाने एवं भारत सरकार से कानून में आवश्यक संशोधन की मांग करने का निर्णय लिया गया। अंत में समाज की एकता व सम्मान की रक्षा हेतु संगठित रहने का संकल्प लिया गया। बैठक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इसमें गिर्राज प्रसाद शर्मा, रामकिशन शर्मा पूर्व प्रधान, यदुवत शर्मा, आरएन भारद्वाज, विष्णु दत्त शर्मा, धर्में...