विप्रों ने उठाई जातिगत आरक्षण समाप्त करने की मांग
मथुरा, अगस्त 2 -- सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान द्वारा जातिगत आधार पर आरक्षण समाप्त करने की मांग को लेकर जल्द ही राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। संस्थान ने हाईस्कूल, इंटर व उच्च शिक्षा के मेधावियों को सम्मानित करने के लिए 8 अगस्त तक आवेदन करने को कहा है। जगन्नाथपुरी स्थित कैंप कार्यालय पर संस्थान अध्यक्ष पंडित सोहनलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में विप्रों द्वारा जातिगत आधार पर आरक्षण समाप्त करने की मांग की गई। इसके लिए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया जाएगा। यह भी निर्णय लिया गया नये सदस्य बनाने के लिए विप्रों से संपर्क किया जाएगा। संस्थान के 44वें विशाल मेधावी छात्र सम्मान समारोह में बच्चों को लैपटॉप डेक्स कंप्यूटर, स्मार्टफोन भी प्रदान किए जाएंगे। अभी तक प्राप्त 170 मार्कशीट पर विचार किया गया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.