मथुरा, अप्रैल 18 -- यमुना खादर में हर महिने अवैध कालोनी बनाई जा रही हैं और प्राधिकरण के अधिकारी सोए हुए हैं। शिकायतों पर समय पर कार्रवाई न करने से इन कालोनियों में प्लाट खरीने वाले गरीब और मध्यम वर्ग के लोग कालोनाइजरों की बातों में आकर फंस रहे हैं। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा शुक्रवार को ऐसी ही दो अवैध कालोनियों पर बुल्डोजर कार्रवाई की गई है। विप्रा के सचिव आशीष कुमार सिंह ने बताया कि रवि शर्मा द्वारा मौजा अहिल्यागंज खादर तीन वन परिक्रमा मार्ग में लगभग 4000 वर्ग मीटर क्षेत्र में अवैध भू-विभाजन कर सड़क, बाउण्ड्रीवॉल का निर्माण कर अनाधिकृत रूप से कॉलोनी का विकास किया जा रहा है। इस संबंध में प्राधिकरण द्वारा वाद संख्या एमटीडीए/जैड-1/एएनआई/2026/0000904 योजित किया गया। योजित वाद में 25 मार्च को ध्वस्तीकरण आदेश पारित किये गये। इसके बाद...