मऊ, जून 5 -- विपुल हत्याकांड के आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग मऊ। 27 अप्रैल को हुए विपुल हत्याकांड के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित मां के साथ पहुंचे ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त किया। मृतक विपुल यादव की मां लक्ष्मी देवी ने अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी गुहार लगाई। मृतक की मां ने यह भी आरोप लगाया कि फरार आरोपी लगातार उनके परिवार पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। उन्हें जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही हैं, जिससे पूरा परिवार भयभीत है। लक्ष्मी देवी ने जिलाधिकारी से मांग किया कि मामले में फरार आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके। जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों ने प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई क...