नई दिल्ली, जून 3 -- नई दिल्ली। अनुभवी राजनयिक विपुल को मंगलवार को सऊदी अरब में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया। इसे खाड़ी राष्ट्र के बढ़ते प्रभाव और पश्चिम एशिया में अस्थिर भू-राजनीतिक संकट को देखते हुए एक महत्वपूर्ण पद के रूप में देखा जा रहा है। विपुल 1998 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी हैं। वर्तमान में वह कतर में भारतीय राजदूत के रूप में कार्यरत हैं। विपुल ने काहिरा, कोलंबो, जिनेवा और दुबई में भारतीय दूतावासों में अपनी सेवाएं दी हैं। विपुल ने 2014 से 2017 के बीच मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में भी काम किया। यह भी पढ़ें- पीपीयू : 45 कॉलेजों के लिए विवि कर्मी हुए नियुक्त विपुल ने 1994 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। उनके पास हैदराबाद के इंडियन स...