विपुल भारद्वाज होंगे बरौनी के नये बीडीओ
बेगुसराय, जुलाई 1 -- बीहट। विपुल भारद्वाज बरौनी के नये बीडीओ (प्रखंड विकास अधिकारी) होंगे। ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा जारी अधिसूचना के आलोक में बरौनी के निवर्तमान बीडीओ अनुरंजन कुमार को दरभंगा सदर का बीडीओ बनाया गया है जबकि गया जिला के कोच प्रखंड के बीडीओ विपुल भारद्वाज को बरौनी बीडीओ के रूप में पदस्थापित किया गया है। वहीं राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार बरौनी के निवर्तमान अंचलाधिकारी सूरजकांत को प्रोन्नति देते हुए औरंगाबाद का अपर जिला भू अर्जन अधिकारी के रूप में पदस्थापित किया गया है। सुपौल जिला के बसंतपुर अंचल के अंचलाधिकारी हेमंत अंकुर को बरौनी अंचल का अंचलाधिकारी नियुक्त किया गया है।(नि.सं.) यह भी पढ़ें- खान एवं भूतत्व विभाग के 22 पदाधिकारियों का तबादला यह भी पढ़ें- राजस्व विभाग ने 270 अंचलाधिकारियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.