विपुल कुमार सिमरिया-एक के पैक्स अध्यक्ष निर्वाचित
बेगुसराय, अप्रैल 20 -- बीहट। विपुल कुमार सिमरिया-एक के पैक्स अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। मतदान के बाद बरौनी प्रखंड मुख्यालय स्थित नीरज भवन में सोमवार की शाम हुई मतगणना में विपुल कुमार को 382 मत, जीतेश कुमार को 293 तथा सुबोध कुमार 217 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार विपुल कुमार 89 मतों के अंतर से निर्वाचित घोषित किये गए। निर्वाची अधिकारी सह बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार ने विपुल कुमार को निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र दिया। मौके पर सहायक निर्वाची अधिकारी सत्येंद्र कुमार, प्रखंड आपूर्ति अधिकारी संजीव कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक साक्षी कुमारी समेत अन्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पैक्स चुनाव के लिए हुआ मतदान यह भी पढ़ें- भागलपुर : सिंहपुर पूरब पैक्स के लिए मतदान जारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.