विपिन हत्याकांड का शीघ्र हो सकता है खुलासा
बुलंदशहर, जून 3 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर कायस्थ निवासी ई-रिक्शा चालक विपिन हत्याकांड के खुलासे के करीब पहुंचने का दावा पुलिस ने किया है। पुलिस अफसरों के अनुसार जांच के दौरान कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश किया जाएगा। गौरतलब है कि विपिन तीन दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बाद उसकी गुमशुदगी कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। मंगलवार को खुर्जा रोड स्थित नाले में बोरे में लिपटा विपिन का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली के सामने नगर हाईवे पर जाम लगा दिया था। यह भी पढ़ें- विपिन हत्याकांड का शीघ्र हो सकता है खुलासा पुलिस ने समझा-बुझाकर करीब 20 मिनट बाद जाम खुलवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.