देवरिया, मार्च 27 -- देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक गुरुवार को राघव नगर स्थित सद्भावना भवन पर हुई। इसमें जिला संयोजक डॉ. शशिधर मिश्र ने बताया कि कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त हो गया है। प्रदेश महामंत्री डॉ. शैलेश पाण्डेय के निर्देश पर जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाना है। इसके बाद विपिन कुमार शर्मा को जिलाध्यक्ष नामित किया गया। साथ ही उनसे जल्द कार्यकारिणी का गठन कर पदाधिकारियों की सूची प्रदेश कार्यालय को भेजने को कहा गया। इस दौरान अरुण कुमार राव, ओंकार मणि, प्रियंका त्रिपाठी, विनय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.