रिषिकेष, जनवरी 29 -- गंगा में डूब रहे पर्यटक की जान बचाने वाले विपिन शर्मा को गुरुवार को रेड राइडर्स ग्रुप के सदस्यों ने सम्मानित किया। रेड राइडर्स संरक्षक जयेंद्र रमोला ने कहा कि विपिन शर्मा ने एक अनमोल जीवन बचाने के साथ ऋषिकेश की सकारात्मक छवि और गौरव में वृद्धि की है। रेड राइडर्स ग्रुप के सदस्यों ने विपिन शर्मा का फूल-मालाओं से स्वागत कर उनके साहसिक कार्य की प्रशंसा की। वक्ताओं ने कहा कि विपिन शर्मा जैसे युवा आज के समाज की असली ताकत हैं। उनका यह कार्य यह साबित करता है कि आज का युवा केवल अपने भविष्य के प्रति ही नहीं, बल्कि समाज और मानवता के प्रति भी पूरी तरह जागरूक है। कार्यक्रम में सरदार बूटा सिंह, ज्योति शर्मा, विपिन कुमार शर्मा, राजेश सूद, पंकज अरोड़ा, जगमीत सिंह, विक्रम सेडगे, नीरज शर्मा, अक्षय ढींगडा, डा नीति गुप्ता, अवनीश साह मौजू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.