बरेली, मई 21 -- फतेहगंज पूर्वी,संवाददाता।महासंग्राम क्रिकेट टूर्नामेंट का जरौल गांव में शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि  प्रदेश अध्यक्ष पंचायत प्रकोष्ठ विनय कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। टॉस जीत पर ग्राम सुकुटिया सिंगावारी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने 207 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। दूसरी टीम दूसरी टीम ग्राम अग्रोली ने 51 रन पर ऑल आउट किया। मैन ऑफ द मैच विपिन यादव ग्राम सुकटिया को दिया गया। दूसरी पारी के मैच में चठिया चटनपुर ने टास्क जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जिसमें टीम द्वारा 163 रन का स्कोर खड़ा किया। वहीं ग्राम जरौल जूनियर टीम द्वारा खराब प्रदर्शन करते हुए 97 रन पर ऑल आउट हो गयी। 

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...