सिद्धार्थ, जनवरी 8 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को शहर के राजकीय पुस्तकालय में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ सहभागिता करते हुए सरदार पटेल के व्यक्तित्व, विचारों और राष्ट्रीय एकता के संदेश को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में विपिन मौर्य ने प्रथम स्थान, सुप्रिया ने द्वितीय व किरन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. भारद्वाज शुक्ल ने की। इस अवसर पर जिला समन्वयक लाइब्रेरी कृष्ण विहारी द्विवेदी ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच विकसित करने के साथ-साथ उन्हें राष्ट्रीय महापुरुषों के जीवन और विचारों से परिचित कराती हैं। उन्होंने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.