विकासनगर, अगस्त 30 -- उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने रविवार को विकासनगर स्थित कैंप कार्यालय में दल के संस्थापक सदस्य एवं पृथक राज्य आंदोलन के प्रखर विचारक स्वर्गीय विपिन चंद्र त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों एवं संघर्षों को याद किया। उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि वर्ष 1979 में उत्तराखंड क्रांति दल की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले विपिन चंद्र त्रिपाठी का पूरा जीवन उत्तराखंड की अस्मिता, स्वाभिमान, जल, जंगल, जमीन और जनाधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2002 में द्वाराहाट से विधायक रहे बिपिन दा ने उत्तराखंड को आत्मनिर्भर और यहां के युवाओं को सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराने का सपना देखा था। कहा...