रामपुर, जून 22 -- मुहल्ला आनंदनगर में रविवार शाम भीम आर्मी भारत एकता मिशन की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विपिन कुमार सूर्यवंशी को संगठन का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव सत्यपाल सिंह बादल और मंडल प्रभारी राजेश खन्ना भी उपस्थित रहे। प्रदेश सचिव और मंडल प्रभारी ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को जनपद में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश दिए। उन्हें जनसमस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही जिलाध्यक्ष को एक सप्ताह के भीतर जिला कार्यकारिणी गठित करने और इसकी सूचना राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष तथा मंडल प्रभारी को देने का निर्देश दिया गया है। इस अवसर पर कुछ लोगों ने संगठन की सदस्यता भी ग्रहण की और इसे मजबूत बनाने का संकल्प लिया। बै...