नोएडा, जनवरी 3 -- नोएडा। नोएडा एंटरप्रिनियोर्स एसोसिएशन (एनईए) के चुनाव के लिए विपिन कुमार मल्हन पैनल ने शनिवार को सेक्टर-6 एनईए भवन के चुनाव कार्यालय में चुनाव अधिकारियों से 175 नामांकन फार्म खरीदे। दो सौ रुपये प्रति फार्म शुल्क जमा करके नामांकन फार्म खरीदे गए। इसके बाद नामांकन फार्म जमा किया जाएगे। इसके बाद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। एनईए चुनाव का चुनाव 17 जनवरी को होगा। चुनाव में भाग लेने के लिए नामांकन पत्र दिए जा रहे हैं। प्रति फार्म दो सौ रुपये के शुल्क पर 5 जनवरी तक फार्म दिए जा रहे हैं। इसके बाद 6 जरवरी से सात जनवरी तक नामांकन फार्म जमा किए जाएंगे। फिर सात जनवरी की शाम को ही प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच करके अंतिम सूची जारी की जाएगी। 10 जनवरी तक नामांकन फार्म वापस लिए जा सकेंगे। इसके ब...