सहारनपुर, मार्च 18 -- सहारनपुर। ग्राम बाबेल बुजुर्ग निवासी विपिन कुमार भारतीय को नेशनल फेडरेशन ऑफ पेट्रोलियम एससी/एसटी एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन का अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया। उनका चयन 14 मार्च 2026 को मुंबई में आयोजित बैठक में हुआ, जिसमें एचपीसीएल, बीपीसीएल, आईओसीएल, गेल और ओएनजीसी के प्रतिनिधि शामिल रहे। एसपी सिंह (गेल) को कार्यकारी अध्यक्ष तथा नितिन वाकोड (एचपीसीएल) को महासचिव चुना गया। विपिन भारतीय के नेतृत्व में संगठन से एससी/एसटी कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा और सशक्तिकरण को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई गई। सभी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.