विपिन कुमार बने बीएफआई के वन स्टार रेफरी/जज
आगरा, जुलाई 19 -- ताजनगरी के राज्यस्तरीय बॉक्सिंग रेफरी/जज विपिन कुमार बीएफआई के वन स्टार रेफरी/जज बन गए हैं। 23 से 29 जून तक लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, जालंधर में हुई रेफरी/जज परीक्षा में विपिन कुमार ने शानदार प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की है। परीक्षा पास करने के बाद विपिन बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में निर्णायक के रूप में शामिल होंगे। विपिन कुमार के वन स्टार रेफरी/जज बनने पर राहुल कुमार सिंह, सोमेश दुबे, दीपक मिस्त्री, राहुल पालीवाल, कर्नल अपूर्व त्यागी, डॉ. गिरधर शर्मा ने हर्ष व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.