बिजनौर, जुलाई 14 -- अफजलगढ़ के छोटे से गांव की बेटी ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीसीएस) की परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।अफजलगढ़ विकास खण्ड के गांव रफैतपुर हुल्लास निवासी अजीत कुमार की पुत्री विपाशा गहलोत ने राज्य में 12वीं रैंक हासिल की। विपाशा का चयन उत्तराखंड वित्त विभाग में राज्य कर अधिकारी पद पर हुआ है। मंगलवार को समीपवर्ती गांव शाहपुर जमाल स्थित विद्यालय के शिक्षकों ने गांव पहुंचकर उसको सम्मानित किया। इस मौके पर शिक्षकों ने विपाशा की एतिहासिक उपलब्धि की शुभकामनाएं देते हुए उसके पिता अजीत कुमार सहित माता मनोरमा देवी को बुके भेंट किए। अरविंद कुमार, मुकुल कुमार, रोहताश सिंह, नवनीत आर्य, दीपिका शर्मा, विशाखा चौहान, राशि चौहान, वीना चौहान, हिमानी और अनुराधा सहित उपस्थित अन्य शिक्षकों ने विपाशा की सफलता को क्ष...