विपरीत स्थिति में भी भगवान पर विश्वास करें : गोपिका
रांची, सितम्बर 23 -- रांची। पुंदाग स्थित श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में श्री राधाष्टमी महोत्सव पर बुधवार को श्रद्धालुओं की भीड़ रही। यहां सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन साध्वी गोपिका ने प्रह्लाद चरित्र से श्रीकृष्ण प्राकट्य और नंदोत्सव तक के प्रसंग सुनाए। स्वामी सदानंद के सानिध्य में आयोजित कथा में उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी सच्ची भक्ति और ईश्वर पर अटूट विश्वास कायम रखना चाहिए। समुद्र मंथन, वामन अवतार और श्रीराम अवतार के प्रसंगों से त्याग, विनम्रता, सत्य और धर्म का संदेश दिया गया। श्रीकृष्ण प्राकट्य की सजीव झांकी पर मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के साथ नंदोत्सव मनाया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: मोह माया से छुटकारा मिलने पर परम पद की प्राप्ति : साध्वी गोपिका राधारानी श्यामा जी का आकर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.