विपरीत मौसम में भी कैडटों का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर उत्साह से जारी
रुडकी, जुलाई 10 -- रुड़की, कार्यालय संवाददाता। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बावजूद 84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी, रुड़की के तत्वावधान में क्वांटम विश्वविद्यालय मंडावर में आयोजित दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर पूरे अनुशासन और उत्साह के साथ जारी है। खराब मौसम भी कैडेट्स के जोश और जज्बे को कम नहीं कर सका। विपरीत परिस्थितियों में भी कैडेट्स नियमित रूप से सभी प्रशिक्षण गतिविधियों में हिस्सा लेकर अनुशासन और राष्ट्रसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दे रहे हैं। शिविर के दौरान कैडेट्स को ड्रिल, मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट एवं बैटल क्राफ्ट, हथियारों की जानकारी, आपदा प्रबंधन, व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व क्षमता जैसे विषयों का व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षकों ने कैडेट्स को कठिन परिस्थितियों में कार्य करने की क्षम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.