पाकुड़, मार्च 27 -- महेशपुर। गरीबी और अभाव कभी हुनर का रास्ता नहीं रोक सकते, इसे सच कर दिखाया है देवीनगर निवासी स्वर्गीय अजय भगत के पुत्र अभय साहा ने। पीएम श्री अपग्रेड हाई स्कूल देवीनगर में बेस्ट स्टूडेंट का खिताब हासिल करने वाले अभय की कहानी उन तमाम युवाओं के लिए प्रेरणा है जो छोटी-छोटी मुश्किलों से हार मान लेते हैं। अभय का बचपन संघर्षों की आग में तपा है। छोटी सी उम्र में ही पिता अजय भगत का साथ छूट गया। पिता अपने पीछे दो बेटे, एक छोटी बेटी और पत्नी सुषमा देवी को बेसहारा छोड़ गए थे। पिता का व्यवसाय इतना छोटा था कि परिवार के लिए दो वक्त की रोटी जुटाना भी एक बड़ी चुनौती थी। पिता के जाने के बाद परिवार की जिम्मेदारी बड़े भाई के कंधों पर आ गई। मैट्रिक के बाद बड़ा भाई दुकान संभालने लगा, जिसमें मां सुषमा देवी उनका पूरा साथ देती हैं। वहीं छोटा बे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.