देवघर, जून 10 -- देवघर, प्रतिनिधि। विपरीत दिशा से आ रही थार वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने के मामले में नगर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना छह जून की रात बाजार समिति के समीप मुख्य सड़क पर हुई थी। मामले को लेकर चित्तोलोढ़िया गांव निवासी राजेश मंडल ने कार्रवाई की मांग की है। कहा गया है कि मामा लाछो मंडल सहयोगी अशोक मंडल के साथ मोटरसाइकिल से आमगाछी से काम कर गांव लौट रहे थे। उसी दौरान रात करीब नौ बजे बाजार समिति के पास देवघर की ओर से विपरीत दिशा में आ रही वाहन संख्या जेएच-15-एके-9192 ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद वाहन चालक कुछ देर तक घटनास्थल पर रुका रहा, लेकिन आसपास लोगों की भीड़ जुटने पर वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे में लाछो मंडल के सिर में गंभीर...