गंगापार, मार्च 28 -- मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर कठौली गांव स्थित बड़ौदा बैंक के सामने शुक्रवार की देर रात विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो से पिकअप की टक्कर हो गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और दोनों वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर क्रिटिकल कॉरीडोर टीम उपनिरीक्षक सचिन गुप्ता की अगुवाई में पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल ले गई। जानकारी पर मेजा कोतवाल दीनदयाल सिंह सहित मेजा थाने से पुलिस टीम पहुंच गई। कोतवाल ने बताया कि बोलेरो मेजारोड की ओर से प्रयागराज की ओर जा रही थी। जबकि पिकअप मिर्जापुर की ओर जा रही थी। पिकअप जैसे ही कठौली गांव के सामने पहुंची, ओवरटेक करने के चक्कर में विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो से टकरा गई। बोलेरों में सवार 32 वर्षीय सुनीता यादव, 40 वर्षीय रीता यादव, 37 वर्षीय रविता यादव, 62 वर्षीय विजय शंकर और तीन साल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.