लखनऊ, मार्च 19 -- सर कानपुर देहात के लिए -बाइक सवार कानपुर देहात के अकबरपुर का रहने वाला था-पुलिस को मिले मोबाइल फोन से परिजनों को दी जानकारीगोसाईगंज, संवाददाता।किसानपथ पर गुरुवार को विपरीत दिशा में जा रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गोसाईगंज सीएचसी में डॉक्टर ने बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया। युवक कानपुर देहात के अकबरपुर का रहने वाला था।कानपुर देहात के अकबरपुर निवासी राज नारायण (45) गुरुवार दोपहर करीब दो बजे बाइक से चिनहट की ओर जा रहे थे। तभी किसान पथ पर दुलारमऊ के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोर की थी कि बाइक सवार युवक सिर के बल सड़क पर जा गिरा। घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। हादसा देखकर राहगीरों की भीड़ लग गई। इस बीच किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर हादसे की ज...