शामली, जून 21 -- बाबरी। क्षेत्र के गोगवान जलालपुर के निकट दिल्ली देहरादून हाइवे पर एक सड़क हादसे का मामला सामने आया हैं। यहां विपरीत दिशा व तेज गति से आ रही एक कार द्वारा दिल्ली से देहरादून जा रही एक हुंडई कार क़ो जोरदार टककर मार दी, इस हादसे में हुंडई कार सवार दिल्ली के मूल निवासी राजेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल क़ो उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। जानकारी के अनुसार पीड़ित राजेश कुमार पुत्र विंध्या बिलास निवासी जमकपुरी दिल्ली, हाल निवासी भगवन्तपुर पुरकुल रोड देहरादून हैं।घटना 13 जून कि सुबह करीब 7.30 बजे राजेश कुमार अपनी हुंडई कार द्वारा दिल्ली से देहरादून जा रहे थे, ज़ब वह दिल्ली देहरादून नेशनल हाइवे पर बाबरी क्षेत्र के गांव गोगवान के निकट पहुंचे थे, तभी सामने से विपरीत दिशा (रॉंग साइड) से आ रही एक कार द्वारा उनकी कार म...