मैनपुरी, दिसम्बर 14 -- अगले दस दिनों तक चलने वाला ऑपरेशन जागृति अभियान रविवार से शुरू हो गया। अभियान के दौरान जिले के सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस स्कूल कॉलेजों और बस्तियों में पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने विशेष रूप से महिलाओं और अभिभावकों से संवाद किया। कहा कि किशोर उम्र के छात्र-छात्राओं से निरंतर संवाद की जरूरत है। इस उम्र में विपरीत आकर्षण किशोर और किशोरियों को भटकाव के रास्ते पर ले जा सकता है। इसलिए उन्हें समझाएं और इस तरह की कोई बात हो तो उसका प्यार से निस्तारण करें और कराएं। एडीजी आगरा और यूनिसेफ के संयुक्त प्रयासों से शुरू किए गए ऑपरेशन जागृति के पांचवें चरण का अभियान 23 दिसंबर तक चलेगा। रविवार को अभियान की शुरुआत हुई। पहले दिन एसपी ग्रामीण राहुल मिठास, सीओसिटी संतोष कुमार सिंह ने शहर के मोहल्ला चांदेश्वर में महिलाओं और बालिकाओं से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.