पलामू, अप्रैल 22 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय से बुधवार को पलामू के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत एवं पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने शिष्टाचार मुलाकात की। उपायुक्त ने पौधा एवं पुलिस अधीक्षक ने गुलदस्ता भेंट कर अभिवादन किया और जिले की प्रशासनिक गतिविधियों से अवगत कराया। मुलाकात के दौरान पलामू जिले के समग्र विकास को लेकर चर्चा हुई। उपायुक्त ने जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने को लेकर प्रयास को तेज किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने जिले के कानून-व्यवस्था सहित पुलिसिंग के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से पेयजल समस्या का समाधान व खराब चापाकलों की हो रही मरम्मती : उपाय...