प्रयागराज, जून 1 -- प्रयागराज, संवाददाता। फल उत्पादक किसानों का प्रशिक्षण छह जून से खुसरो बाग के औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र में दिया जाएगा। संयुक्त निदेशक एवं मुख्य उद्यान विशेषज्ञ वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण में किसानों को फलों की परिपक्वता की पहचान, वैज्ञानिक ढंग से पकाने की विधियां, विपणन प्रबंधन तथा निर्यात संबंधी जानकारी दी जाएगी।बताया कि चौथे चरण के प्रशिक्षण के तहत छह जून को प्रतापगढ़ के 40, नौ जून को कौशाम्बी के 40 तथा 12 जून को वाराणसी के 30 कृषकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...