विपणन अधिकारी ने चीनी के व्यापारियों का देखा स्टॉक
जौनपुर, अगस्त 23 -- जौनपुर, संवाददाता। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अमित द्विवेदी ने बताया कि चीनी के व्यापारियों/डीलरों के स्टॉक का अभियान चलाकर निरीक्षण किया गया। शनिवार को जिला खाद्य विपणन अधिकारी एवं जिला पूर्ति अधिकारी ने संयुक्त रूप से तहसील सदर में, शाहगंज तहसील में क्षेत्रीय विपणन अधिकारी/क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी/पूर्ति निरीक्षक, शाहगंज द्वारा तथा तहसील मड़ियाहूं में विपणन निरीक्षक/पूर्ति निरीक्षक, रामपुर द्वारा चीनी के विभिन्न डीलर्स के स्टॉक का निरीक्षण किया गया। जिनमें मौके पर चीनी का स्टॉक उपलब्ध पाया गया। गोदामों में भण्डारित चीनी का स्टॉक भारत सरकार द्वारा निर्धारित स्टॉक सीमा 4000 कुन्तल से कम पाया गया। समस्त डीलर्स को चीनी के स्टॉक की सूचना खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करते हुये नियमित रूप से प्रत्येक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.