शाहजहांपुर, फरवरी 27 -- तिलहर, संवाददाता। एसआईआर अभियान की प्रगति को लेकर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने तहसील सभागार में तहसील की समीक्षा बैठक की। कार्य में लापरवाही करने को लेकर डीएम ने एसडीएम सदानंद सरोज को विपणन अधिकारी आरती पटेल एवं तिलहर बीडीओ बृजेश द्विवेदी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। गुरुवार की शाम 5 बजे से बैठक शुरू हुई जिसमें डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने एसडीएम सदानंद सरोज को निर्देश दिए कि बीएलओ और सुपरवाइजर से लगातार संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए। डीएम ने अभियान की धीमी प्रगति पर चिंता व्यक्त की और गहन समीक्षा की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि फील्ड में कार्यरत सुपरवाइजर और बीएलओ से निरंतर संपर्क बनाए रखना ही एसआईआर कार्य को समय पर और त्रुटिरहित पूरा करने की कुंजी है। उन्होंने कहा कि जो भी अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.