नई दिल्ली, मार्च 25 -- नई दिल्ली, व.सं। एलपीजी के मामले को लेकर भाजपा और विपक्षी दलों के बीच सियासत गरमा गई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आरोप लगाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी व कांग्रेस नेता गैस सिलेंडर आपूर्ति को लेकर गलत बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि देश में लगभग सभी को बुकिंग पर नियमित गैस सिलेंडर मिल रहा है। दिल्ली व देश में लगभग सभी होटल, रेस्टोरेंट व ढाबे खुले हैं और नियमित गैस सप्लाई हो रही है। सचदेवा ने कहा कि केंद्र सरकार ने पहले दिन से नीतिगत व्यवस्था करके कमी के असर को बहुत सीमित कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...