विपक्ष में रहते जिसका किया था विरोध, CM बनते ही उसे लागू करने जा रहे शुभेंदु अधिकारी
नई दिल्ली, जुलाई 22 -- पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के बिजली विभाग को कड़ा संदेश देते हुए साफ कर दिया है कि बिजली चोरी के मामलों में किसी भी तरह का राजनीतिक हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि बिजली चोरी में सत्ताधारी दल (भाजपा) का कोई नेता भी शामिल पाया जाता है तो भी उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बिजली चोरी और अवैध कनेक्शन की तुरंत रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए 'विद्युत प्रहरी' ऐप भी लॉन्च किया है। सॉल्ट लेक के करुणामाई स्थित विद्युत भवन में बंगाल की बिजली स्थिति की समीक्षा करने के बाद मुख्यमंत्री अधिकारी ने कहा, "बिजली के तारों पर हुकिंग पूरी तरह बंद होनी चाहिए। इस मामले में किसी तरह की राजनीतिक सिफारिश या ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि बिजली चोरी करने वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.