विपक्ष पूरी तरह से खो चुका है आपा : सोमेन्द्र
मेरठ, मई 19 -- प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनने के बाद मंगलवार को पहली बार मेरठ पहुंचे डॉ. सोमेंद्र तोमर का कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान सर्किट हाउस में उन्होंने विपक्ष के उन बयानों पर कड़ा प्रहार किया, जिसमें विभागों के बंटवारे को लेकर तंज कसे जा रहे थे। उन्होंने दो टूक कहा कि सैनिक कल्याण विभाग कोई झुनझुना नहीं है, बल्कि यह सीधे तौर पर देश सेवा और वीर जवानों के सम्मान से जुड़ा विभाग है। राजनीति में कोई भी जिम्मेदारी या पद छोटा, बड़ा नहीं होता। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि विपक्ष पूरी तरह से आपा खो चुका है। उनके पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। उन्होंने अपनी इस नई और बड़ी जिम्मेदारी के लिए केंद्रीय व प्रांतीय नेतृत्व के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.