बदायूं, अप्रैल 23 -- इस्लामनगर स्थित तिरंगा चौराहा से फवारा चौराहा तक महिलाओं द्वारा कांग्रेस, समाजवादी पार्टी एवं अन्य विपक्षी दलों के खिलाफ "महिला जन आक्रोश प्रदर्शन" में पदयात्रा निकाली गई। प्रदर्शनकारियों ने विपक्ष के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर विरोध स्वरूप पुतला दहन कर आक्रोश प्रकट किया। मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा शालिनी मित्तल ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुये कहा कि इन दलों की नीतियां हमेशा से महिला विरोधी रही हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को लोकसभा एवं राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक प्रयास किया गया, लेकिन कांग्रेस और सपा सहित विपक्षी दलों ने इसका विरोध कर इस महत्वपूर्ण पहल को बाधित किया और महिलाओं की भावनाओं को आहत किया। ...