लखनऊ, जून 30 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को रामपुर में आयोजित भव्य जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो नेता आज भगवान श्रीराम के प्रति श्रद्धा का दिखावा कर रहे हैं, वही कभी उनके नाम और अस्तित्व पर प्रश्नचिह्न लगाते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की आस्था और लोकतांत्रिक शक्ति ने इन दलों को अपना रुख बदलने पर मजबूर किया है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भगवान श्रीराम किसी एक दल या वर्ग की बपौती नहीं, बल्कि वे समस्त समाज के आराध्य हैं। उन्होंने व्यंग्यपूर्ण लहजे में कहा कि अब वे लोग भी अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन की बात करने लगे हैं, जिन्होंने कभी श्रीराम के अस्तित्व को ही नकारने की कोशिश की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर सबके मन की भावना जानते हैं और सच्ची श्रद्धा तथ...