नई दिल्ली, जुलाई 22 -- मदन जैड़ा, नई दिल्ली। नीट (NEET) पेपर लीक पर जवाबदेही को लेकर शुरू हुए कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन में मंगलवार को नया मोड़ आया। संसद के भीतर सरकार को घेर रहा विपक्ष सड़क पर उतरा। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पीएम आवास के बाहर धरना देना, शरद पवार का जंतर-मंतर पहुंचना, अखिलेश और सुप्रिया सुले का राहुल के समर्थन में जुटना, दर्शाता है कि छात्रों, नौजवानों और अभिभावकों से जुड़े इस मुद्दे को विपक्ष लपकना चाहता है। सोमवार को सीजेपी ने संसद मार्च किया। पहली बार प्रदर्शनकारी भारी सुरक्षा को तोड़ते हुए संसद भवन गेट तक पहुंचे जिसके चलते कुछ समय के लिए संसद के प्रवेश द्वार भी बंद रहे। उधर, संसद के भीतर विपक्ष ने छात्रों की आवाज उठाई लेकिन मंगलवार को इस मुद्दे पर सरकार और विपक्ष दोनों अधिक सक्रिय दिखे। संसद की कार्यवा...