नोएडा, अप्रैल 22 -- नोएडा, राजेश शर्मा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने बुधवार को कहा कि विपक्षी पार्टियों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का ही नहीं, बल्कि महिलाओं के जीवन में आने वाले ऐतिहासिक बदलाव का विरोध किया है। उनकी सामाजिक मजबूती को डिरेल किया। सेक्टर-70 में आयोजित भाजपा की जन आक्रोश प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि सपा कांग्रेस जैसी पार्टियां परिवारवाद की अमरबेल पर फल-फूल रही हैं। इन पार्टियों ने इस बिल का विरोध कर महिलाओं को उनके हक से वंचित करने का उत्सव मनाया। उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश में महिलाएं आगे बढ़ें, सामान्य परिवार की महिलाएं भी विधायक, सांसद बन सकें, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार महिला आरक्षण संशोधन विधेयक लेकर आई। यह भी पढ़ें- भाजपा समर्थित ...