नई दिल्ली, जुलाई 19 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। मानसून सत्र से ठीक एक दिन पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक में विपक्ष के तल्ख तेवर ने साफ कर दिया है कि उसने सरकार को घेरने के लिए कमर कस ली है। बैठक में जहां नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) को आमंत्रित किए जाने पर विपक्ष ने कुछ देर के लिए वॉकआउट किया। वहीं, सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच कई मुद्दों पर वाद-विवाद भी हुआ। सर्वदलीय बैठक के बाद विपक्ष के सख्त तेवर से साफ है कि सरकार के लिए मानसून सत्र आसान नहीं है। विपक्षी दलों ने राम मंदिर चढ़ावा हेरफेर, पेपर लीक, ई-20, महंगाई और विदेश नीति सहित कई मुद्दों पर चर्चा की मांग रखी। वहीं, सरकार ने कहा कि सदन बिना किसी रुकावट के चले, यह सभी की जिम्मेदारी है। करीब तीन घंटे तक चली बैठक के बाद संसदीय कार्य मं...