हल्द्वानी, अप्रैल 26 -- जहांगीर राजू हल्द्वानी। भाजपा महिला मोर्चा की पहल पर रविवार को एमबीपीजी कॉलेज सभागार में महिला आक्रोश सम्मेलन का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष के गैरजिम्मेदाराना रवैये के चलते आधी आबादी के अधिकारों पर सीधा प्रहार हुआ है। उनके विरोध के चलते संसद में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने का विधेयक पास नहीं हो पाया।प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि विपक्ष की महिला विरोधी नीतियों के विरोध में उत्तराखंड में व्यापक स्तर पर महिला जन आक्रोश कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों और महिला छात्रावासों में व्यापक जनसंपर्क कर युवतियों को महिला विधेयक के प्रति जागरूक किया जाएगा। सोशल मीडिया के माध्यम से 10 दिनों तक संगठित और प...