सहारनपुर, अप्रैल 19 -- नागल। प्रदेश में योगी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर विकासखंड परिसर में आयोजित विशाल महिला सम्मेलन में रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम ने महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष को जमकर कोसा। इस दौरान विधायक ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सुपरवाइजरों को स्मार्टफोन भी वितरित किए। कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि विपक्ष नहीं चाहता कि महिला सशक्त बने। सरकार चाहती है कि लोकसभा व राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिले, ताकि महिलाएं भी लोकसभा व विधानसभा में पहुंचकर महिलाओं के उत्थान को कार्य कर सके। लेकिन विपक्ष ने इसका जमकर विरोध किया। महिला शक्ति चुनावों में उनकी राह में रोडा बनने वाले विपक्ष को सबक सिखाने का काम करेंगी। यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण बिल विपक्षियों ने पास नहीं होने दिया-कपिल देव उन्होंने सरकार द्वारा महिलाओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.