नई दिल्ली, अगस्त 12 -- Amit Shah: नीट (NEET) पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली में छात्रों का एक बड़ा आंदोलन हाल ही में हुआ था। इस दौरान छात्रों और आंदोलनकारियों ने संसद भवन मार्च का प्रयास किया था। उन्हें रोकने के लिए दिल्ली पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा। विपक्ष लगातार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस मामले में संसद में बयान देने की मांग कर रहा है। आज अमित शाह ने भी विपक्ष को इस विषय पर चर्चा करने की चुनौती दी है। उन्होंने इसके लिए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को भी पत्र लिखा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि वह नीट पेपर लीक और छात्रों के आंदोलन पर संसद में बहस कराने के लिए विपक्षी दलों से विचार-विमर्श करें। गृह मंत्री ने स्पष्ट किया है कि सरकार इस विषय पर सदन में किसी भी प्रकार की ...