विपक्ष के हमलों की 'काट' या मिशन 2027? उत्तराखंड से क्यों हटाए गए संगठन महामंत्री अजेय कुमार
नई दिल्ली, जून 2 -- राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के तीन दिवसीय प्रवास के बाद भाजपा ने प्रदेश महामंत्री-संगठन अजेय कुमार को उत्तराखंड से हटाते हुए राजस्थान की जिम्मेदारी सौंप दी। राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुमार सिंह ने सोमवार को इसके आदेश किए। अजेय को राजस्थान भेजने के फैसले को साल 2027 के विधानसभा चुनाव के लिहाज से भाजपा की खास रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। इस बीच, पार्टी में प्रदेश प्रभारी और सहप्रभारी के दायित्व बदलने की चर्चा भी जोरों पर है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इन पदों पर भी जल्द ही बदलाव संभावित है। एक वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तीन दिन तक सरकार और संगठन की नब्ज को बारीकी से टटोला था। महामंत्री संगठन को राजस्थान भेजने का फैसला उनके उत्तराखंड से लौटने के दूसरे ही दिन आ गया।पार्टी जल्द ही नए चेहरे को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.