हरिद्वार, मार्च 16 -- ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने सरकार पर विपक्ष के सवालों से बचने का आरोप लगाया है। सोमवार को प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान सरकार विपक्ष के कई अहम सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री बिना सोचे-समझे सदन में जवाब देते हैं, जिससे सरकार की तैयारी और मंशा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उनका कहना था कि इस बार सत्र तय समय तक जरूर चला, लेकिन सरकार विपक्ष की बातों को गंभीरता से सुनने की बजाय बचती नजर आई। रवि बहादुर ने कहा कि विपक्ष जनसमस्याओं को लेकर गंभीर है और आगे भी इन मुद्दों को सदन में मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने कुंभ मेले के बजट पर भी सवाल उठाए। उनके अनुसार, कई योजनाएं अब तक अधूरी हैं। इस मौके पर अशोक शर्मा, पूनम भगत, सोम त्यागी, मनोज सैनी, संजय सैनी, राजीव चौधरी, विक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.