मिर्जापुर, अप्रैल 28 -- मिर्जापुर। महिलाओं के अधिकार और आरक्षण की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा का जिला सम्मेलन कैलहट स्थित रामललित महाविद्यालय में आयोजित किया गया। सम्मेलन को मुख्य अतिथि व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी सरोज कुशवाहा ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं का अधिकार ही नहीं बल्कि देश के विकास की आवश्यकता है। इसे लेकर महिलाएं रहेगी। विशिष्ट अतिथि चुनार के विधायक अनुराग सिंह ने कहाकि आरक्षण से महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा और समाज में उनकी उपस्थिति और मजबूत होगी। मझवां विधायक सुचिश्मिता मौर्य ने कहा कि महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है। यह भी पढ़ें- इनकी सोच है कि महिलाएं सिर्फ भीड़ का हिस्सा रहें, अपर्णा यादव जमकर बरसीं कांग्रेस एवं स...