नई दिल्ली, फरवरी 11 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पद से हटाने के लिए प्रस्ताव लाने संबंधी विपक्ष के नोटिस में कमियां पाई गईं। इसके बाद खुद बिरला ने इसमें सुधार कराके कार्यवाही करने का निर्देश अपने सचिवालय को दिए हैं। विपक्ष ने बिरला को पद से हटाने के लिए प्रस्ताव लाने संबंधी नोटिस मंगलवार को लोकसभा महासचिव को सौंपा था। विपक्षी सांसदों ने बिरला पर पक्षपातपूर्ण तरीके से सदन संचालित करने, कांग्रेस सदस्यों पर झूठे इल्जाम लगाने तथा अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। लोकसभा सचिवालय सूत्रों के अनुसार, नोटिस में कुछ घटनाक्रमों का उल्लेख करते हुए चार जगहों पर वर्ष 2026 के बजाय वर्ष 2025 लिखा गया था। इस आधार पर नोटिस को खारिज भी किया जा सकता था। लोकसभा अध्यक्ष ने सचिवालय को निर्देश दिया कि दोषपूर्ण नोटिस में सुधार क...