सीवान, जुलाई 29 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार बंद के दौरान जिला मुख्यालय में गोलीकांड में घायल युवक व उनके परिजनों से एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ मंगलवार को मिले। इस दौरान उन्होंने गोलीकांड में घायल शहर के शेख मोहल्ला स्थित आरिफ कुरैशी के आवास पर पीड़ित से उसका हालचाल जाना, साथ ही उनके परिजनों से विस्तृत बातचीत की। यह भी पढ़ें- बिहार में एके-47 से फायरिंग की घटना पर सियासी घमासानपीड़ित परिवारों से मुलाकात कांग्रेस व एनएसयूआई के प्रतिनिधिमंडल ने अन्य प्रभावित परिवारों से भी मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। मौके पर एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि यह प्रतिनिधिमंडल लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का संदेश लेकर सीवान आया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी व एनएसयूआई पीड़ित परिवारों...