विपक्ष के दुष्प्रचार का जवाब अपने काम से दें कार्यकर्ता: मुख्तार अब्बास नकवी
बागपत, मई 17 -- बागपत। मवीकलां गांव स्थित द हरी कैसल रिसोर्ट में चल रहे भाजपा के दो दिवसीय पं. दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग का रविवार को समापन हो गया। कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाना है तो बूथ मजबूत करना होगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपे। विपक्ष के दुष्प्रचार का जवाब अपने काम से दें। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि सबसे बड़ा प्रशिक्षण महाअभियान भाजपा द्वारा चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कई प्रदेशों में भाजपा व एनडीए गठबंधन की सरकारें हैं जो सुशासन का ध्वज फहरा रही हैं। भाजपा का कार्यकर्ता बिना थके बिना रुके राष्ट्र के निर्माण के लिए काम करता है। भाजपा का विस्तार भारत के विकास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.