पीलीभीत, अप्रैल 30 -- अमरिया। अमरिया में महिलाओं के सम्मान, अधिकार और भागीदारी का विरोध करने वाले विपक्ष के खिलाफ महिला जन आक्रोश रैली निकाली गई। ब्लाक प्रमुख निशान सिंह की अध्यक्षता में आयोजित रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाए गए ऐतिहासिक नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विचार रखे गए। महिलाओं ने यहां कहा कि महिलाओं को संसद और विधानसभा में सम्मानजनक भागीदारी देने का रास्ता खोला गया था। पर कांग्रेस, सपा और विपक्षी दलों ने इस महिला हितैषी कानून के खिलाफ वोटिंग करके साबित कर दिया कि वह मातृशक्ति के सशक्तिकरण के खिलाफ हैं। नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता अटूट है। यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण मुद्दे पर विधायक का विपक्ष पर हमला इसी संकल्प के साथ यह जनआंदोलन निरंतर आगे बढ़ता रहेगा। इस दौरान दर्जनों महिलाएं मौ...