गोड्डा, जून 22 -- पोड़ैयाहाट में हाल ही में हुई पंचायत मुखिया अनुपम भगत उर्फ लड्डू भगत गोलीकांड की घटना के बाद क्षेत्र की राजनीति गरमा गई है। घटना को लेकर विपक्ष द्वारा विधायक प्रदीप यादव पर अपराधियों को संरक्षण देने और पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाने जैसे आरोप लगाए जा रहे हैं। इन आरोपों पर विधायक प्रदीप यादव ने सोमवार को पोडै़याहाट उप प्रमुख सुमन भगत के घर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।उन्होंने कहा कि विपक्ष इस मामले को राजनीतिक रंग देने का प्रयास कर रहा है।आरोपों को निराधार बताते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें इस तरह की राजनीति से कोई फर्क नहीं पड़ता। यह भी पढ़ें- मुखिया पर हमले के मामले में पुलिस कार्रवाई की सराहना, झामुमो ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस उनका पूरा ध्यान जनता की समस्याओं और क्षेत्र के विकास पर केंद्रित है। प्रदीप यादव ने कह...