रामपुर, अप्रैल 30 -- बिलासपुर। नगर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिन राजनीतिक दलों ने प्रभु श्री राम के मंदिर निर्माण में अड़ंगे लगाए, उन्हें प्रदेश की जागरूक जनता कभी माफ नहीं करेगी। बुधवार को वह नगर पालिका के पूर्व सभासद अमित शर्मा के आवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। कहा कि कुछ दलों की राजनीति केवल विरोध तक सीमित रह गई है, लेकिन जनता अब उनकी सच्चाई समझ चुकी है। समय आने पर जनता इसका करारा जवाब भी देगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे संगठन की मजबूती के लिए समर्पित भाव से कार्य करें। यह भी पढ़ें- भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया। इस अवसर पर रानू सिंह, गीता ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.